फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allegation on Gitangali maurya

आंगनबाड़ी संघ के आंगन में घमासान

Sun, 02 Oct 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 02 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Allegation on Gitangali maurya
गीतांजलि मौर्य (बीच में) - फोटो : Amar Ujala/ file photo
आंगनबाड़ी वर्करों के दो से 28 सितंबर तक चले प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने वाले महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ में घर में ही रार शुरू हो गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश पांडेय ने चंदे और सदस्यता शुल्क में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष गीतांजलि मौर्या को पद से हटा दिया है। गीतांजलि ने प्रदेश अध्यक्ष पर ऐसे ही आरोपों का पलटवार करते हुए खुद पद छोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष गिरीश पांडेय ने गीतांजलि पर गद्दारी का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि आंदोलन के बीच 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपने के बाद भी हम अपनी मांगों पर अड़े थे। गोरखपुर की जिलाध्यक्ष ने गद्दारी कर मुख्यमंत्री से वार्ता की और पीठ में छूुरा घोंपने का कार्य किया। इसके चलते उन्हें पदमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

इसके उलट गीतांजलि का कहना है कि उन्होंने खुद जिलाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि चार महीने के जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में अगर उन्होंने 50 हजार वसूल लिए तो 25 साल से संगठन चला रहे गिरीश पांडेय हर जिले से मिलने वाले 25 हजार के चंदे का हिसाब बताएं। उन्होंने प्रदेश भर की वर्करों को वह बिना रणनीति के लखनऊ बुला लिया और जब उन पर लाठीचार्ज हो गया तो वह बिना वार्ता धरना समाप्ति की घोषणा कर दी। वार्ता के जरिए हमने आंगनबाड़ियों को कुछ तो दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ सकती है एक और संघ की नींव

गोरखपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ में प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार से जहां संगठन दो गुटों में बंटने के आसार पैदा हो गए हैं, वहीं एक और संगठन की बुनियाद पड़ने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश भर में वर्करों की खासी बड़ी संख्या भी दो गुटों को अलग-अलग इकाई का रूप देने में सहायक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed