Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The passing of KL Gupta marks the end of an era for the labor movement.

Gorakhpur News: केएल गुप्ता के निधन से मजदूर आंदोलन के एक युग का अंत

Sat, 07 Nov 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The passing of KL Gupta marks the end of an era for the labor movement.
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने गोरखपुर और वाराणसी में आयोजित की शोकसभा, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : यांत्रिक कारखाना कार्यालय में केएल गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के पूर्व महामंत्री एवं अध्यक्ष स्वर्गीय कन्हैया लाल गुप्ता के निधन पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) की ओर से यांत्रिक कारखाना कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोकसभा की अध्यक्षता एवं संचालन करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (एनएफआईआर) के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय ने वरिष्ठ नेता नवीन कुमार मिश्रा के साथ स्व. गुप्ता के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं, बल्कि मजदूर आंदोलन के एक स्वर्णिम युग का अवसान है। उन्होंने अपना पूरा जीवन रेलवे कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं एनएफआईआर के जोनल सचिव रमेश मिश्रा ने वाराणसी स्थित मंडल कार्यालय में भी शोकसभा आयोजित की। इसमें पदाधिकारियों ने स्व. गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और संगठन के प्रति योगदान को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर दीपक चौधरी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर त्रिपाठी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, शमशाद अहमद, प्रमोद कुमार उपाध्याय, देवेश, सिंराजू जायसवाल, इल्ताफ अली, पंकज द्विवेदी, केएनपी सिंह, राम नगीना, जनार्दन यादव, अजय त्रिपाठी, योगेंद्र पाल, नूर-ए-आलम, विवेक श्रीवास्तव, नंदन चौधरी, पुनीत शुक्ला, जयप्रकाश सिंह, सतीश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव और लक्ष्मी श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed