फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   aiims thana

एम्स थाने के निर्माण की शासन से मिली मंजूरी

Sun, 01 Dec 2019 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
aiims thana
एम्स थाने के निर्माण को शासन से मिली अनुमति
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स थाने के निर्माण को शासन से अनुमति मिल गई है। शासन से इसकी मंजूरी मिल गई है। एम्स परिसर में नया थाना बनेगा। मंजूरी मिलने के बाद से पुलिस प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही नए थानेदार की नियुक्ति कर दी जाएगी और नया थाना काम करना शुरू कर देगा। जमीन मिलने तक अस्थायी तौर पर जगदीशपुर चौकी से ही थाने का संचालन होगा।
गोरखपुर में एम्स बनकर तैयार हो गया है। ओपीडी शुरू हो गई है। शीघ्र ही गोरखपुर एम्स में मेडिकल छात्रों की पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। इस परिसर में जरूरत के सभी संसाधनों को अत्याधुनिक तरीके से स्थापित किया जा रहा है। अब शासन ने एम्स थाना खोलने की मंजूरी दे दी है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने नए थाने को सुचारु रूप से चलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एडीजी/आईजी जयनारायण सिंह का कहना है कि शासन से एम्स थाने की मंजूरी मिल गई है। कुछ दिनों में नए थानेदार की नियुक्ति कर दी जाएगी। एम्स थाने का कार्यक्षेत्र कैंट, खोराबार, शाहपुर, चौरीचौरा और पिपराइच थाना क्षेत्रों से ही काटकर तय किया जाएगा।
विज्ञापन

ये चौकी और थाने होंगे शामिल
एम्स थाने में कैंट की एयरफोर्स, खोराबार की जगदीशपुर, शाहपुर की झरना टोला चौकी और कूड़ाघाट एरिया शामिल होगा। इसमें पार्वतीनगर, गिरधरगंज बाजार, आवास विकास कॉलोनी, महेवा की बारी, यादव टोला, रामपुर, भगता, भैरोपुर, नवलपुरवा, चाणक्यपुरी, वीर बहादुरपुरम, महादेवपुरम, अभिषेक नगर, नंदानगर, गोकुलपुरम, कूड़ाघाट, जीआरडी, शाहपुर क्षेत्र के दरगहिया, नंदानगर, नया गांव, सैनिक कुंज, सैनिक विहार, अवध विहार, पवन विहार, कोडइया, गायत्रीनगर, लालगंज, झरना टोला, ऊंचवा टोला, नीना थापा, खोराबार के रामगढ़ उर्फ रजही, कुसुम्ही कोठी, रुदलापुर, शिवपुर, बहरामपुर, जगदीशपुर, कैथवलिया, छोटेकी कैथवलिया, सिसवां, मलमलिया, माडापार, मतौनी, कुसुम्ही बाजार, तकिया, चौरीचौरा के गांव सोनबरसा, बैकुंठपुर, तीहा, विशुनपुर, छपरा मंसूर, बेलवार खुर्द, नरायनपुर, रामूडीहा, जगपुर, रामपुर बुजुर्ग, पिपराइच की कैथवलिया बड़की गांव शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed