{"_id":"5ddcd9fb8ebc3e54af1ecf69","slug":"accident-in-maharajganj-two-years-old-girl-died-on-spot-police-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मां की गोद से फिसलकर सड़क पर गिरी मासूम, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मां की गोद से फिसलकर सड़क पर गिरी मासूम, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला, मौत
Tue, 26 Nov 2019 01:23 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज के बृजमनगंज मार्ग पर मामी चौराहे के पास सड़क हादसे में एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल किसी रिश्तेदार के साथ अपनी मां की गोद में बैठकर बच्ची बाईक से कहीं जा रही थी। इसी बीच बाईक अनियंत्रित होने के कारण मासूम गोद से फिसलकर बाइक से नीचे गिर गई।
विज्ञापन
इससे पहले कि कोई उसे उठा पाता, पीछे से आ रहा एक ट्रक मासूम को कुचलते हुए पार हो गया। बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर निवासी सिकंदर की पत्नी अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से दो बच्चों को लेकर मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रही थी। इसी बाच रास्ते में सड़क पर गिट्टी गिरने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
विज्ञापन
इस दौरान मां की गोद में बैठी 2 वर्ष की सुहानी सड़क पर गिर गई और बृजमनगंज से फरेंदा जा रहे ट्रक के नीचे दब गई। इस संबंध में प्रभारी एसओ लालचंद भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।