फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accident

कार और अनुबंधित बस में आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

Fri, 29 Nov 2019 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
accident
कोनी तिराहे पर इसी बस से कार की हुई टक्‍क्रर।
कार और अनुबंधित बस में आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत
विज्ञापन

जगदीशपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के कोनी फोरलेन तिराहे के पास बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे रोडवेज की अनुबंधित बस और गलत लेन में घुसी कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं । घायलों में एक की हालत गंभीर है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे कुशीनगर से गोरखपुर आने वाली लेन से होकर एक कार कुशीनगर की तरफ जा रही थी। उधर, गोरखपुर की तरफ से एक अनुबंधित बस आ रही थी। कोनी तिराहे पर बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि दूसरे घायल को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। मृतकों की पहचान कार चालक दरभंगा निवासी अनिल सिंह उर्फ मुन्ना, प्रभुनारायण पाठक और बिहार के मधुबनी निवासी सुरेश कमती के रूप में हुई। वहीं गंभीर रूप से घायल के आधार कार्ड से उसकी पहचान शत्रुध्न ठाकुर के रूप में हुई है। इसके अलावा एक अन्य घायल की पहचान दरभंगा निवासी संजीत सिंह के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने किया निरीक्षण
हादसे की खबर मिलते ही एसपी सिटी डॉ कौस्त़ुभ कोनी तिराहे पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार गलत लेन में चली गई थी। फोरलेन के बनावट में कुछ खामियां मिली हैं, जिससे गाड़ियां अक्सर गलत लेन में चली जाती हैं और हादसे का शिकार हो जाती हैं। बचाव के लिए अस्थायी व्यवस्था बनाई जा रही है। स्थायी समाधान के लिए जिम्मेदारों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed