फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accident between truck and bike in sant kabir nagar two died

यूपी: ट्रक की चपेट में आए एक ही बाइक पर सवार पांच युवक, दो की मौत

Mon, 07 Oct 2019 02:41 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संत कबीर नगर Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 07 Oct 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
accident between truck and bike in sant kabir nagar two died
संत कबीर नगर सड़क दुर्घटना । - फोटो : अमर उजाला
धनघटा इलाके के मड़पौना स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात 11 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई है। घटना में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पौली चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और सभी को सीएचसी मलौली पहुंचाया। जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकि तीनों घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पांचों लोग एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट भी नहीं पहना था। चौकी इंचार्ज राम मिलन यादव ने बताया कि पांचों युवक इलाके के नकहा गांव के निवासी बताए जा रहे है। सभी एक ही बाइक पर सवार होकर कही जा रहे थे। उसी दौरान मड़पौना पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


जिसमें से 14 वर्षीय किशोर और 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी मलौली में उपचार चल रहा है। नकहा गांव पर सूचना भेजवा दी गई है। लोगों के पहुंचने के बाद ही मृतकों और घायलों की पहचान हो पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed