{"_id":"5d47496e8ebc3e6cc45142eb","slug":"accedent-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp3165490106","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोराबार में सड़क हादसे में भाई बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोराबार में सड़क हादसे में भाई बहन की मौत
विज्ञापन
कुशीनगर के लिए खास
फोटो
खोराबार में सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत
- बाइक से जा रहे थे कुशीनगर स्थित दफ्तर
अमर उजाला ब्यूरो
जगदीशपुर। खोराबार के कोनी तिराहे के पास फोरलेन पर रविवार की सुबह 11 बजे ट्रक की चपेट में आकर भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक चला रहे युवक के सिर पर हेलमेट लगा होने के बावजूद सिर पूरी तरह से कुचल गया था। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
बेलीपार के भौवापार निवासी तारकेश्वर सिंह (26) रविवार को अपनी बड़ी बहन सरोज (28) के साथ बाइक से कुशीनगर के पडरौना स्थित एक साप्ताहिक पत्रिका के दफ्तर जा रहे थे। तारकेश्वर उस पत्रिका में संवाददाता तो सरोज विधि सलाहकार थी। अभी दोनों खोराबार के कोनी स्थित फोरलेन पर पहुंचे थे कि कुशीनगर की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। दोनों छिटककर ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। ट्रक का पहिया युवक के सिर तो सरोज के सीने पर चढ़ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जेब में मिले दफ्तर के पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने दोनों की पहचान की, और घरवालों को सूचना दी। घरवालों के अनुसार तारकेश्वर का मोबाइल फोन हादसे में कहीं गुम हो गया। पुलिस ने तारकेश्वर के बड़े भाई श्रीराम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।