{"_id":"5d83c6758ebc3e012f28089d","slug":"abducted-and-attempt-to-rape-gorakhpur-news-gkp322284637","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास
ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचाया युवती को
मौके पर पहुंचे सीओ खड्डा और एसओ रामकोला
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की एक युवती का बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने बृहस्पतिवार की देर शाम अपहरण कर लिया था। रामकोला थाना क्षेत्र के कठबरवा गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। युवती की चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े तो युवक उसे छोड़कर भाग निकले।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बृहस्पतिवार को पडरौना गयी थी। शाम सात बजे के बाद टैम्पो से घर जा रही थी। भुजौली शुक्ल गांव के पास टैम्पो वाले ने उतार दिया। युवती ने बताया कि वहां चार बाइक से सात युवक पहुंचे और अंधेरा का फायदा उठाकर उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर रामकोला थाना क्षेत्र में लेकर चल दिये। रामकोला से कसया जाने वाली सड़क पर कठबरवा गांव के पास सुनसान जगह देखकर युवती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया। युवती मदद के लिए चिल्लाई तो कुछ दूरी पर स्थित मिक्सिंग प्लांट के सुरक्षा कर्मी और कठबरवा गांव के लोग दौड़े। खुद को घिरता देख बाइक सवार युवक युवती को छोड़कर भाग निकले। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रामकोला एसओ संजय कुमार मिश्रा को दी। सूचना मिलते ही थाने पर मौजूद सीओ खड्डा नवीन कुमार नायक के साथ एसओ मौके पर पहुंचे।वहां लोगों तथा लड़की की बात सुनने के बाद उसे थाने लेकर लौट गए। एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि युवती के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है।