{"_id":"5da9f3cf8ebc3e0181673ace","slug":"a-young-man-made-a-jump-from-balushasan-bridge-to-aami-gorakhpur-news-gkp3260409148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालूशासन पुल से आमी में युवक ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालूशासन पुल से आमी में युवक ने लगाई छलांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालूशासन पुल से आमी में युवक ने लगाई छलांग
संतकबीरनगर। कोतवाली इलाके के बालूशासन पुल से शुक्रवार की रात करीब आठ बजे एक युवक आमी नदी में कूद गया। घटना देखकर किसी राहगीर ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।
बघौली के चौकी इंचार्ज खुश मोहम्मद ने बताया कि रात आठ बजे के करीब एक युवक बाइक से बालूशासन पुल पर पहुंचा। बाइक खड़ी कर आमी नदी में कूद जाने की सूचना मिली। पूछताछ में पता चला कि नदी में कूदने वाला 30 वर्षीय सुनील पुत्र भग्गल निवासी बालूशासन है। युवक एआरटीओ में एक अधिवक्ता का मुंशी बताया गया। युवक ने नदी में क्यो छलांग लगाई, इसका कारण पता नहीं चल पाया है। वैसे युवक जब नदी में कूदा तो उसके दो दोस्त मौके पर मौजूद बताए गए। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। युवकों ने बताया कि सुनील मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रहा था। वह दौड़कर अचानक नदी में कूद गया। पुलिस घटना की हकीकत कर रही है।