{"_id":"5749b1254f1c1b4407691b24","slug":"a-teacher-is-rambling-to-proof-his-bed-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड डिग्री के सत्यापन के लिए भटक रहा शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड डिग्री के सत्यापन के लिए भटक रहा शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 28 May 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के 2000-01 सत्र के बीएड परीक्षा का कुछ रिकार्ड गोरखपुर यूनिवर्सिटी और कॉलेज दोनों ही जगह से गायब हो गया है। इससे बलरामपुर जिले में बतौर सहायक अध्यापक पद पर तैनात उस सत्र का एक विद्यार्थी अपने बीएड प्रमाण पत्र का सत्यापन कराने के लिए भटक रहा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन इसे लेकर आश्वासन तो दे रहा है, लेकिन समस्या के समाधान की अवधि बताने में असमर्थता जता रहा है।
आजमगढ़ जिले के ब्रजेश कुमार गुप्ता ने 2001 में बुद्ध पीजी कॉलेज से बीएड किया था। उन्हें अंकपत्र के साथ डिग्री भी मिली थी। लेकिन जब पिछले साल बलरामपुर के एक परिषदीय विद्यालय में अध्यापक पद पर तैनाती मिली तो बेसिक शिक्षा कार्यालय से डिग्री के सत्यापन के लिए पत्र भेजा गया। समय अधिक बीतने पर ब्रजेश खुद शनिवार को यूनिवर्सिटी पहुंचे।
उन्हें बताया गया कि उस सत्र के रिकार्ड से एक पेज गायब है, जिसमें उनकी अंकतालिका दर्ज है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। यूनिवर्सिटी ने ब्रजेश को कॉलेज से रिकार्ड लाने की सलाह दी लेकिन जब वह कॉलेज गए तो वहां भी वही पन्ना गायब मिला। परेशान ब्रजेश ने परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर इस समस्या से निजात दिलाने और नौकरी बचाने की अपील की है। उधर यूनिवर्सिटी में इस बात की चर्चा रही कि आखिर रिकार्ड का एक ही पन्ना दोनों जगहों से गायब क्यों है?
विज्ञापन
रिकार्ड के गायब होने की बात सामने आई है। ऐसे दो-तीन मामले और भी हैं। इसे लेकर बुद्ध पीजी कॉलेज से स्थिति साफ की जाएगी। साथ ही विद्यार्थी के साक्ष्य पर अध्ययन किया जाएगा। उसके बाद परीक्षा समिति से इसका निस्तारण कर दिया जाएगा। रिकार्ड से पन्ने के गायब होने की भी जांच कराई जाएगी।
- डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक, गोरखपुर यूनिवर्सिटी