फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   a man suicide after his wife argument

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी

Sat, 24 Aug 2019 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
a man suicide after his wife argument
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन

खोराबार। इलाके के डांगीपार में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गांव के प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डांगीपार निवासी छोटक(40) ठेला चलाता था। वह अपने भाइयों से अलग होकर पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। पत्नी के मुताबिक वह अक्सर शराब पीकर घर आया करता। शराब पी लेने के बाद वह ठेला नहीं चलाता था। बृहस्पतिवार की दोपहर को पति शराब पीकर घर आया। पत्नी व बच्चे भूख से बिलबिला रहे थे। बच्चोें के लिए खाने की बात पर पत्नी से उसका विवाद हो गया। पत्नी गुस्से में बच्चों को लेकर मायके चली गई। शुक्रवार की सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसके भाइयों ने खिड़की से झांका। छोटकन का शव कमरे के कुंडे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। प्रधान और उसके भाइयों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही उसकी पत्नी को भी दी। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पत्नी भी ससुराल आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed