{"_id":"67-97191","slug":"Gorakhpur-97191-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर युवती को बनाया बंधक, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर युवती को बनाया बंधक, पुलिस ने पकड़ा
Gorakhpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। घर पहुंचाने के बहाने तीन युवकों ने युवती का अपहरण कर लिया। खोराबार क्षेत्र में एक मकान में ले जाकर उसे रात भर बंद रखा। दोपहर में मोहल्ले के लोगों ने घर में किसी के होने की आहट पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर युवती को मुक्त कराया है। आरोपियों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
चौरी चौरा की रहने वाली 18 वर्षीय युवती खोराबार क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर मां और छोटी बहन के साथ रहती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। वह परिवार का खर्च चलाने के लिए कई घराें में काम करती है। शुक्रवार की शाम सात बजे काम करने के बाद युवती घर लौट रही थी। टेंपो न मिलने के कारण वह पैदल ही घर जा रही थी। इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के पास मिले तीन परिचित युवक घर छोड़ने की बात कहकर उसे बाइक से लेकर रानीडीहा स्थित एक मकान में पहुंच गए। खाली मकान में युवती को बंद करने के बाद युवक चले गए। शनिवार की सुबह एक युवक आसपास घूम रहा था। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने और मकान में किसी के होने की आहट पाकर पड़ोस के लोगों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंचे खोराबार एसओ अनिल यादव ने मकान मालिक दीपक को हिरासत में लेने के साथ युवती को मुक्त कराया। पुलिस की पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि युवक उसका परिचित है। घर छोड़ने की बात कह बाइक से लेकर कमरे पर चला आया। यहां साथियों की मदद से मुंह बांध कर कमरे में छोड़ गए। एसपी सिटी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि युवकों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। फरार युवकों की तलाश चल रही है। आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करते है।