फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   17 नवंबर तक चलेगी हावड़ा-नौतनवां स्पेशल

17 नवंबर तक चलेगी हावड़ा-नौतनवां स्पेशल

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने हावड़ा से नौतनवां तक चल रही हावड़ा-नौतनवां जनसाधारण साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 17 नवंबर तक चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन हावड़ा से प्रत्येक रविवार 19, 26 अक्टूबर, 02, 09 तथा 16 नवंबर को तथा नौतनवां से प्रत्येक सोमवार 20, 27 अक्टूबर, 03, 10 तथा 17 नवंबर को चलेगी। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 13 तथा एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 15 कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एनईआर के सीपीआरओ ने बताया कि स्पेशल ट्रेन हावड़ा से रात 10.50 बजे चलेगी और दूसरे दिन शाम को गोरखपुर पहुंचेगी। फिर गोरखपुर से शाम 7.55 बजे चलेगी और नौतनवां रात 10.30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में नौतनवां से रात 11.45 बजे चलेगी और वाया गोरखपुर 01.55 बजे से चलकर रात 8.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन

30 व छह नवंबर को भी चलेगी गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल
पहले से चल रही गोरखपुर-आनंद विहार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को दो फेरों के लिए और चलाने का निर्णय रेल प्रशासन ने लिया है। यह ट्रेन आनंद विहार से बुधवार 29 अक्टूबर एवं 05 नवंबर को तथा गोरखपुर से वृहस्पतिवार 30 अक्टूबर एवं 06 नवंबर को चलेगी। ट्रेन के चलने के समय और स्टेशनों पर स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आनंद विहार से ट्रेन शाम 5.10 बजे और गोरखपुर से रात 8.55 बजे चलेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के छह, एसी टू टियर श्रेणी के एक, एसी थ्री टियर श्रेणी के दो तथा एसएलआर के दो कोच सहित कुल 17 कोच लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed