फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखनाथ क्षेत्र में बीयर शॉप के मुनीम को गोली मारी

गोरखनाथ क्षेत्र में बीयर शॉप के मुनीम को गोली मारी

Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चिलुआताल। गोरखनाथ में दुकान बंद करके घर जा रहे बीयर शॉप के मुनीम को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। पेट और जांघ में गोली लगने से घायल युवक को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मुनीम ने बताया कि घटना से एक घंटा पहले दुकान पर रुपये के लेनदेन के लेकर दो युवकों से विवाद हुआ था। पीड़ित ने दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर में चंद्रा पेट्रोल पंप के सामने बीयर की दुकान है। लच्छीपुर के अभिषेक उर्फ जितेंद्र यहां मुनीम हैं। रविवार की रात नौ बजे अभिषेक दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो युवक बाइक से पहुंचे और बीयर मांगी। दोनों युवक बीयर की कीमत से पांच रुपये कम दे रहे थे, जिसको लेकर अभिषेक से उनकी कहासुनी हुई थी। अभिषेक ने उन्हें बीयर देने से मना कर दिया था। रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर अभिषेक कार से घर के लिए निकल गए। इसी बीच घर से कुछ दूर पहले बाइक से आए दोनों युवकों ने अभिषेक को रोक लिया और उनसे विवाद करने लगे। बातचीत के दौरान दोनों युवकों ने अभिषेक पर फायर कर दिया। जांघ और पेट में गोली लगने के बावजूद अभिषेक कार चलाते हुए घर पहुंच गए। घरवालों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने रात में ऑपरेशन कर पेट की गोली निकाल दी लेकिन जांघ में फंसी गोली नहीं निकाली जा सकी। डॉक्टरों ने इसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। हालांकि परिवार के लोगों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी परेश पांडेय ने बताया कि गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश चल रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed