फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नगर निगम में फर्जी एफडी के बाद नया घपला

नगर निगम में फर्जी एफडी के बाद नया घपला

Sun, 29 Dec 2013 05:43 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sun, 29 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम में फर्जी एफडी लगाकर टेंडर लेने के बाद अब नया घपला सामने आया है। ठेकेदार ने कर्मचारियों की मिलीभगत से टेंडर निकलने के बाद सिक्योरिटी राशि की एफडी ही नगर निगम से निकाल ली, जबकि नियमों के मुताबिक काम पूरा होने के बाद ही सिक्योरिटी राशि वापस ली जा सकती है। डिवाइडर निर्माण की फाइलों की जांच के दौरान यह धांधली पकड़ी गई।
विज्ञापन

कुछ ही महीने पहले नगर निगम के ठेकेदारों द्वारा ठेका हासिल करने के लिए फर्जी एफडी इस्तेमाल करने का मामला प्रकाश में आया था। जांच में दो दर्जन से ज्यादा ठेकेदार इस मामले के दोषी पाए गए थे। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही उन्हें ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया था। इसके बाद भी नगर निगम कर्मचारियों की मिलीभगत से ठेकेदारों की हेरफेर जारी है। डिवाइडर की फाइलों की जांच में सिक्योरिटी की एफडी निकालने का मामला पकड़ा गया है। टेंडर मंजूर होने के बाद स्वीकृत फर्म की फाइलों में से एफडी गायब मिली। प्रावधान है कि टेंडर डालने के दौरान ठेकेदार को कुल राशि की दस फीसदी की एफडी नगर निगम में जमा करनी होती है। जिन्हें ठेका नहीं मिलता है उनकी एफडी वापस कर दी जाती है। लेकिन डिवाइडर बनाने के पांच टेंडरों की फाइलें गायब मिलीं। ये टेंडर अक्टूबर में डाले गए थे, जिनकी सिक्योरिटी राशि चार लाख रुपये थी। माना जा रहा है कि इसमें निगम के किसी कर्मचारी या अवर अभियंताओं की मिलीभगत से ठेकेदारों ने एफडी निकाल ली है।
विज्ञापन

0
निर्माण कार्य के टेंडर निकालने से लेकर भुगतान होने तक की जिम्मेदारी तय है। फिर भी फाइल से एफडी गायब होने की बात सामने आई है। मामले की तहकीकात करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार त्यागी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed