फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   16 ग्राम पंचायतों का खाता सीज

16 ग्राम पंचायतों का खाता सीज

Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के 16 ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों को ग्राम निधि के खाता संचालन से रोक दिया गया है। इन पर प्रिया साफ्ट की फीडिंग में सहयोग न करने का आरोप है, डीपीआरओ ने उनकी जगह दूसरे को नामित करने का एडीओ पंचायत को आदेश दिया है।

गुरुवार को विकास भवन में एडीओ पंचायत की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि कुछ ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी प्रिया सॉफ्टवेयर की फीडिंग में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इससे राज्य वित्त और तेरहवे वित्त का एमआईएस फीडिंग का कार्य नहीं हो पा रहा है। जबकि शासन का निर्देश है कि कराए गए कार्य संबंधी पूरी सूचना फीड होनी चाहिए। डीपीआरओ ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले ऐसे 16 ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी को ग्राम निधि के खाता संचालन से रोक दिया है। जिनके खाता संचालन पर रोक लगी है वे हैं -नरसिंह तिवारी उरुवां, सुबास चंद, चंद्रप्रकाश पाण्डेय, अरुण कुमार पाण्डेय, मारकंडे पाण्डेय( गगहा), श्रीप्रकाश साहु, गंगेज शुक्ला (बड़हलगंज), दूधनाथ राजकुमार, बैजनाथ गुप्ता, सुभाष चंद गुप्ता (ब्रह्पुर), नीरज कुमार गौतम और राम किशुन ( पिपरौली), राजेंद्र प्रसाद गोला, अमर बहादुर सिंह, अब्बास रिजवी(बेलघाट)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed