{"_id":"45332","slug":"Gorakhpur-45332-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदों ने मंदबुद्धि किशोरी को भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदों ने मंदबुद्धि किशोरी को भी नहीं छोड़ा
Gorakhpur
Updated Fri, 27 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। महानगर के इस्माइलपुर मोहल्ले में बुधवार की रात एक मंदबुद्धि किशोरी दरिंदों की शिकार हो गई। रात में दो युवकों ने इस किशोरी के साथ बलात्कार किया। किशोरी के रोने पर लोगों को जानकारी हुई। मोहल्ले के लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आरोपितों में एक नगर निगम कर्मी का बेटा है। इसलिए पुलिस केस को रफा-दफा करने के प्रयास में जुटी है।
बुधवार की रात इस्माइलपुर मोहल्ले में मंदबुद्धि किशोरी घूमती पहुंची। वह संस्कार मैरेज हाल के तरफ से जा रही थी। तभी दो युवकों ने उसको पकड़ लिया। उसे अंधेरे में उठा ले गए। बिजली कटने की वजह से सड़क पर टहल रहे लोगों ने उसके रोने की आवाज सुनी। लोग मैरेज की हाल की तरफ गए तो दो युवक भागने लगे। लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने किशोरी का डाक्टरी परीक्षण भी कराया। हालांकि कोतवाली पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया।
नाबालिग से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के छितौना गांव में दो किशोरों ने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर लोगों को जानकारी हो गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सात साल से कम सजा वाली धारा में मुकदमा होने की वजह से उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
बेलघाट प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार की शाम छितौना गांव की एक किशोरी का पिता खेत चला गया। उसी समय दो किशोर टहलते हुए किशोरी के घर पहुंच गए। मौका देखकर दोनों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया। शोर सुनकर पास पड़ोस के लोग जुट गए। लोगों ने एक किशोर को पकड़ लिया। किशोरी की पिता की तहरीर पर रोलू और गोलू के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुट गई। रात में ही पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।