फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखधाम की महिला बोगी में जवानों का कब्जा

गोरखधाम की महिला बोगी में जवानों का कब्जा

Fri, 27 Jul 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Fri, 27 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखधाम एक्सप्रेस की महिला बोगी में एक बार जवानों ने कब्जा जमा लिया। दर्जन भर की संख्या में सेना के जवानों ने बोगी में घुसकर महिलाओं को सीट से हटा दिया और खुद बैठ गए। महिलाओं ने इसका विरोध भी किया लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने भी इस घटना को नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि गोरखधाम एक्सप्रेस में महिला बोगी में महिलाएं चढ़ रही थीं। इसी बीच एक दर्जन सेना के जवान बोगी में घुसने लगे। वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही भी खिसक लिए। इसके बाद बोगी में घुसे जवानों ने महिलाओं की सीट पर कब्जा जमा लिया। महिलाओं ने विरोध भी किया। लेकिन इस बीच ट्रेन चल पड़ी। बोगी में चढ़ी कुछ महिलाओं को सीट नहीं मिल पाई। मालूम हो कि इस महीने में बोगी में कब्जा करने का यह तीसरी घटना है। इसके पहले भी सेना के जवानों ने तांडव मचाया था। जबकि एक बार एक आरपीएफ के सिपाही ने जबरन अपने परिचितों को सीट दिलाने को लेकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed