{"_id":"45331","slug":"Gorakhpur-45331-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखधाम की महिला बोगी में जवानों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखधाम की महिला बोगी में जवानों का कब्जा
Gorakhpur
Updated Fri, 27 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखधाम एक्सप्रेस की महिला बोगी में एक बार जवानों ने कब्जा जमा लिया। दर्जन भर की संख्या में सेना के जवानों ने बोगी में घुसकर महिलाओं को सीट से हटा दिया और खुद बैठ गए। महिलाओं ने इसका विरोध भी किया लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने भी इस घटना को नजरअंदाज कर दिया।
हुआ यूं कि गोरखधाम एक्सप्रेस में महिला बोगी में महिलाएं चढ़ रही थीं। इसी बीच एक दर्जन सेना के जवान बोगी में घुसने लगे। वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही भी खिसक लिए। इसके बाद बोगी में घुसे जवानों ने महिलाओं की सीट पर कब्जा जमा लिया। महिलाओं ने विरोध भी किया। लेकिन इस बीच ट्रेन चल पड़ी। बोगी में चढ़ी कुछ महिलाओं को सीट नहीं मिल पाई। मालूम हो कि इस महीने में बोगी में कब्जा करने का यह तीसरी घटना है। इसके पहले भी सेना के जवानों ने तांडव मचाया था। जबकि एक बार एक आरपीएफ के सिपाही ने जबरन अपने परिचितों को सीट दिलाने को लेकर हंगामा किया था।