{"_id":"44766","slug":"Gorakhpur-44766-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगारों का विरोध प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगारों का विरोध प्रदर्शन
Gorakhpur
Updated Wed, 18 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। 12 जुलाई को लखनऊ में बर्लिंगटन चौराहे पर टीईटी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज तथा प्रदेश संयोजक नवीन श्रीवास्तव और प्रदेश संचालक राजेश प्रताप सिंह समेत 11 लोगों पर मुकादमा दर्ज करने के विरोध में प्रदर्शन किया। टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के बैनर तले टीईटी बेरोजगारों ने पंत पार्क से रैली निकाल कर गांधी प्रतिमा पहुंचे और एक दिन का उपवास रखा। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तुफैल अहमद ने फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग की और कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो रमजान के महीने में विधानसभा के सामने आमरण अनशन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में शिवम श्रीवास्तव, आनंद कुमार, प्रभात शुक्ला, जिज्ञासा श्रीवास्तव, नीलम यादव, प्रिया मद्धेशिया, भानुप्रताप सिंह, पुरुषोत्तम मौर्या, महफूल आलम, वैरिस्टर राय, प्रवीण कुमार सिंह, रमेश मौर्या, बीपी सिंह, दिलीप मल्ल, राजेश यादव, राजीव चौरसिया, योगेंदर यादव, उदय सिंह, सुभानअली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन