{"_id":"5cb0e540bdec22146079402b","slug":"91555096896-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा की मान्यता पर चला रहे अंग्रेजी मीडियम स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा की मान्यता पर चला रहे अंग्रेजी मीडियम स्कूल
Sat, 13 Apr 2019 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मान्यता विहीन विद्यालयों की जांच में शुक्रवार को फर्जीवाड़ा पाया गया है। कुसम्ही और तुर्कमानपुर में तीन मदरसा की मान्यता पर अंग्रेजी माध्यम के स्कूल चलाए जा रहे हैं। अब बेसिक शिक्षा विभाग ने मदरसा संचालकों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
नियमों की अनदेखी कर जिले में चल रहे मान्यता विहीन विद्यालयों पर कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की टीम सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की अगुवाई में जांच कर रही है। कुसम्ही के सोनवे बोनरहा के पास अंग्रेजी माध्यम से संचालित न्यू आइडियल सेंट्रल एकेडमी के दस्तावेजों की जांच हुई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पता चला कि मदरसा की मान्यता पर अंग्रेजी स्कूल का संचालन किया जा रहा है। नगर क्षेत्र के तुर्कमानपुर स्थित लिटिल एंजेल और एम एकेडमी की जांच में भी फर्जीवाड़ा हो रहा था। पता चला कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों को गलत तरीके से चलाया जा रहा है। बीएसए बीएन सिंह के मुताबिक जिन विद्यालयों की मान्यता नहीं है, उन्हें बंद करा दिया जाएगा।