{"_id":"5bfaf0ddbdec2241c54d09b2","slug":"91543172317-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में गोरखपुर के भाजपा नेताओं ने भी भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में गोरखपुर के भाजपा नेताओं ने भी भरी हुंकार
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की धर्मसभा में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के नेताओं ने भी हुंकार भरी। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा और महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव भी रामभक्त बन अयोध्या गए। श्री राम के जयकारे लगाते हुए करीब चार किलोमीटर की दूरी तय की। साथ ही राम मंदिर के लिए आंदोलन का समर्थन किया।
राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए विहिप के आंदोलन में भाजपा नेताओं को खुलकर न बोलने की नसीहत दी गई थी लेकिन धर्मसभा में शामिल होने पर रोक नहीं थी। इसी का नतीजा रहा कि गोरखपुर क्षेत्र,
जिला इकाई और महानगर इकाई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अयोध्या गए। मेयर सीताराम जायसवाल और पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी स्वयंसेवक बनकर अयोध्या पहुंचे। संत समाज के साथ धर्मसभा में हिस्सा लिया। क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, विश्वजिताशु सिंह आशु, बस्ती के अजय सिंह गौतम, राहुल श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, रामसजीवन मौर्य, युधिष्ठिर सिंह, डॉ. आरडी सिंह, शशिकांत सिंह, भूपेंद्र पांडेय, सौरभ मिश्रा और रतनपाल सिंह भी राम मंदिर के आंदोलन को धार दी। इससे पहले महानगर अध्यक्ष की मौजूदगी में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला के आवास के बाहर भाजपा नेता, कार्यकर्ता एकत्रित हुए, फिर एक साथ धर्मसभा में हिस्सा लेने गए। अष्टभुजा शुक्ला, संतराज शर्मा, राजेश तिवारी, चंद्रशेखर सिंह, देशबंधु शुक्ला और अजय तिवारी मौजूद रहे।