फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   देवरिया के युवक की गोली मारकर हत्या

देवरिया के युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 25 Aug 2018 01:55 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sat, 25 Aug 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
देवरिया के युवक की गोली मारकर हत्या
Murder
बड़हलगंज (गोरखपुर)। नेतवार पट्टी गांव के पास स्थित राघवेंद्र फिलिंग स्टेशन के करीब देवरिया के राधेश्याम (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह शव पाए जाने की खबर पाते ही एसपी साउथ ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, सीओ बांसगांव बीपी सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। जांच में पता चला कि दो कार से लोग आए थे और पंप पर तेल भराने के दौरान ही आपस में विवाद कर लिए थे। मारे गए युवक की पत्नी ने गांव के ही पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के इंदूपुर निवासी राधेश्याम पुत्र रामबचन अपने कुछ मित्रों के साथ घर से निकले थे। परिवार के लोगों के मुताबिक गांव के विवेक सिंह व अंकित वर्मा ने दावत में जाने की बात कहकर साथ निकले थे। शुक्रवार की सुबह युवक का शव पाए जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। जांच में सामने आया कि युवक के सीने में गोली मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान हुई और फिर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। पेट्रोल पंप पर पूछताछ में पता चला है दो कारों से कुछ लोग आए थे। एक में एक हजार और दूसरे में 490 रुपये का तेल भरवाया था। एक कार आगे चली गई और पीछे वाली कार का टायर पंचर हो गया। इसी दौरान पंचर कार में से किसी ने दूसरी कार में फोन किया और फिर उस कार से आए लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कार से एक युवक निकलर गांव में भाग गया था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए थे। राधेश्याम दो बच्चे झिन्नू (5) और किन्नू (3) के पिता थे। उनकी पत्नी सोनिया देवी ने गांव के ही विवेक सिंह, संजय सिंह, अंकित वर्मा, राजन सिंह, रंजीत तथा तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।


एसपी साउथ ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed