फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जेब में रखे मोबाइल फोन की बैट्री फटी, किशोर जख्मी

जेब में रखे मोबाइल फोन की बैट्री फटी, किशोर जख्मी

Mon, 26 Feb 2018 11:50 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 26 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
जेब में रखे मोबाइल फोन की बैट्री फटी, किशोर जख्मी
झुलसा किश्ााोर - फोटो : अमर उजाला
इटवा(सिद्धार्थनगर)।त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जिगना हबीबपुर गांव में सोमवार को पैंट की जेब में रखे मोबाइल फोन की बैटरी में विस्फोट होने से किशोर जख्मी हो गया। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जिगना हबीबपुर गांव निवासी प्रताप भारती के पुत्र मंजीत (13) के पास पुराना चाइनीज मोबाइल फोन था। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे मंजीत ने फोन चार्जिंग से निकालकर पैंट की जेब में रखा। कुछ ही देर बाद अचानक तेज धमाके के साथ मोबाइल की बैटरी में विस्फोट हाे गया, जिससे मंजीत की जांघ में गंभीर घाव हो गया है। आसपास के लोगों की मदद से उसे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार हो रहा है।
विज्ञापन


मोबाइल फटने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बारे में मोबाइल आपरेटर कृष्णा मौर्या ने बताया कि कभी-कभी जेब में सिक्के पड़े होने पर मोबाइल में घर्षण होता है, जिससे मोबाइल गर्म होकर विस्फोट कर जाता है। मोबाइल को अधिक चार्ज किए जाने पर भी विस्फोट की आशंका बनी रहती है। किसी किसी मोबाइल में टूटी मेमोरी चिप लगाने पर भी फटने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed