फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गन्ना जलाकर अपना दल ने किया प्रदर्शन

गन्ना जलाकर अपना दल ने किया प्रदर्शन

Sun, 17 Dec 2017 11:41 PM IST
basti
basti Updated Sun, 17 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
गन्ना जलाकर अपना दल ने किया प्रदर्शन
बढनी चौराहे पर गन्ना जलाकर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध । - फोटो : अमर उजाला
बभनान(बस्ती)। किसानों के समक्ष गन्ना पर्ची समेत अन्य समस्याओं को लेकर रविवार को अपना दल ने गन्ना जलाकर प्रदर्शन किया। हलुआ के बढ़नी चौराहे पर विरोध के बाद सभा हुई। इसमें चेतावनी दी गई कि यदि समस्या का निपटारा न हुआ तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य रामसिंह पटेल व किसान मंच के जिलाध्यक्ष जगराम गौड़ के नेतृत्व में हलुआ के बढ़नी चौराहे पर रविवार को कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद बभनान चीनी मिल के खिलाफ प्रदर्शन कर सभा की। प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि अर्ली व रिजेक्ट गन्ना के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। एक ओर जहां रिजेक्ट गन्ने की कीमत कम दी जा रही है वहीं इस वर्ष पर्ची की समस्या भी लगातार बनी हुई है। इसके चलते किसान समय से गेहूं की बुुआई नहीं कर पा रहे हैं। वे अपने उत्पाद को औने-पौने में बेचने को मजबूर हो रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष राम कुमार पटेल ने कहा कि किसानों की नकदी फसल उनकी आजीविका का साधन है, मगर उनकी समस्याओं पर चीनी मिल ध्यान नहीं दे रही है। मिल प्रशासन किसानों को जल्द से जल्द गन्ना पर्ची उपलब्ध कराए। यदि ऐसा न हुआ तो अपना दल वृहद आंदोलन छेड़ने को विवश होगा। इस मौके पर राजमणि पटेल, अब्बास अली खान, मंसाराम वर्मा, केशव प्रसाद वर्मा, लाल जी, कमलेश, प्रेम वर्मा, अरविंद वर्मा, सीताराम वर्मा, विद्याराम चौधरी, अकबाल अली, रामजन्म, श्यामसुंदर, सत्य पांडेय, रामबरन, संदीप चौहान, बबलू, अतुल पटेल आदि मौजूद रहे। बभनान चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना जीबी सिंह ने बताया कि किसानों को गन्ना पर्ची नियमानुसार कैलेंडर के मुताबिक दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed