{"_id":"59fdc3544f1c1b69678b91ea","slug":"91509802836-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारों में गुरुनानक जयंती पर गूंजी गुरुवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारों में गुरुनानक जयंती पर गूंजी गुरुवाणी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
गुरु नानक के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में कीर्तन हुआ।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर शहर के गुरुद्वारों में शनिवार को विविध आयोजन हुए। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जटाशंकर में लोगों ने अरदास की। इस मौके पर शबद कीर्तन और गुरुवाणी भी हुई। इसके बाद लंगर छककर लोगों ने खुद को धन्य किया।
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जटाशंकर में सुबह आठ बजे प्रकाश पर्व का शुभारंभ निशान साहिब का वस्त्र बदलने की परंपरा से हुआ। इसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ शुरू हुआ। उत्तराखंड के रुद्रपुर से पधारे प्रसिद्ध रागी जत्था भाई कुलवंत सिंह रसीला, दिल्ली के प्रचारक ज्ञानी अमरीक सिंह, गुरुद्वारा जटाशंकर के हजूरी रागी भाई प्रीतम सिंह प्रीत, मोहद्दीपुर गुरुद्वारा के रागी भाई सुरजीत सिंह निमाना और हेड ग्रंथी ज्ञानी गुरविंदर सिंह ने दोपहर दो बजे तक कथा कीर्तन और अरदास पेश किया। दोनों वक्त गुरु का लंगर भी चला। बड़ी संख्या में नानक नाम लेवा श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर छककर खुद को निहाल किया। शाम छह से 10 बजे तक पुन: सत्संग, आरती, अरदास का आयोजन हुआ। इस मौके पर 10 दिनों तक चले प्रकाश पर्व में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जगनैन सिंह नीटू ने किया। स्वागत बलबीर सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष जसपाल सिंह ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष जतिंदर सिंह कोहली, महामंत्री कुलदीप सिंह अरोरा, बाबा अमर सिंह, गगन सहगल, चरनप्रीत सिंह, इकबाल सिंह, कुलदीप सिंह नीलू, विशाल राहुजा, मीत साहनी, राजिंदर सिंह, विनोद सिंह, दौलत राम, शमशेर सिंह, जगदीप सिंह, रूपा कौर, दीपक सिंह, दयानंद, भोलू, शुभम आदि मौजूद रहे।