{"_id":"59b840134f1c1bee7f8b658c","slug":"91505247251-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई डॉयरेक्टर ने बीआरडी की कमियां परखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई डॉयरेक्टर ने बीआरडी की कमियां परखीं
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (पीजीआई) के डॉयरेक्टर प्रो. राकेश कपूर और उनकी टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन भी अस्पताल की व्यवस्था परखीं। चिकित्सकों और प्राचार्य डॉ. पीके सिंह से बात करके कमियों एवं जरूरतों की बाबत जानकारी जुटाई। प्रो. राकेश कपूर शासन को अपनी रिपोर्ट देंगे। इसके आधार पर शासन बीआरडी में संसाधन एवं सुविधाएं बढ़ाएगा।
प्रो. राकेश कपूर सोमवार को शासन के निर्देश पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। मंगलवार को यहां उपलब्ध संसाधन और कमियों की पड़ताल के बाद वह शाम को टीम के साथ लौट गए। इससे पहले मंगलवार को प्रो. राकेश कपूर ने बीआरडी के नेहरू अस्पताल के विभिन्न विभागों के चिकित्सकों से बात करके उनसे उपलब्ध संसाधन और कमियों की जानकारी ली। प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने प्रो. राकेश कपूर को पुरानी बिल्डिंग के कई जगह जर्जर होने समेत बदहाल टॉयलेट आदि की जानकारी दी। वहीं प्रो. राकेश कपूर की टीम में शामिल हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े लोगों ने अस्पताल का दौरा करके व्यवस्था परखीं। प्राचार्य ने बताया कि प्रो. राकेश कपूर शासन को अपनी रिपोर्ट देंगे। इसके आधार पर शासन अस्पताल में सुविधाएं और संसाधन बढ़ाने को लेकर बजट जारी करेगा।