फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घायल नगर विधायक से मिले मुख्यमंत्री, कुशलक्षेम पूछा

घायल नगर विधायक से मिले मुख्यमंत्री, कुशलक्षेम पूछा

Sun, 16 Jul 2017 09:18 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
घायल नगर विधायक से मिले मुख्यमंत्री, कुशलक्षेम पूछा

विज्ञापन
गोरखपुर। सड़क हादसे में घायल नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा और राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने की अपील की।

12 जुलाई को विधानसभा की कार्यवाही से लखनऊ स्थित अपने आवास लौट रहे नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के स्कूटर को किसी वाहन ने ठाकुरगंज के पास पीछे से टक्कर मार दी थी। वो सड़क पर गिर गए और उनकी कंधे की हड्डी (कॉलर बोन) टूट गई। एरा मेडिकल कॉलेज में उन्होंने इलाज कराया। उसके बाद वह एरा मेडिकल कॉलेज के बगल में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही अपनी बेटी के घर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। हादसे में डॉ. अग्रवाल के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री वहां पहुंचे और उनका हालचाल लिया। डॉ. अग्रवाल को देखने मुख्यमंत्री के आने की जानकारी मिलने के बाद उनका इलाज कर रहे डॉक्टर भी वहां पहुंच गए। उन्होंने मुख्यमंत्री को डॉ. अग्रवाल की इलाज संबंधी जानकारी दी और बताया कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में तीन सप्ताह का समय लगेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें स्वास्थ्य लाभ लेने और किसी भी जरूरत के लिए तत्काल फोन करने को कहा। मुख्यमंत्री ने डॉ. अग्रवाल से सोमवार को राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान करने की भी अपील की। उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना को डॉ. अग्रवाल को लाने और ले जाने का समुचित प्रबंध करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed