{"_id":"5c59e76dbdec227d9070c09f","slug":"81549395821-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनेक्सी भवन में सीएम योगी करेंगे पहली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनेक्सी भवन में सीएम योगी करेंगे पहली बैठक
Wed, 06 Feb 2019 01:13 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला ब्यूूूराे
अमर उजाला ब्यूूूराे
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। एनेक्सी भवन में पहली बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में होगी। दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री पहले एनेक्सी भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद यहां पर ही जिले के अफसरों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एनेक्सी भवन में एक साथ करीब ढाई सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक नौ फरवरी को दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी भवन आएंगे। लोकार्पण और बैठक के बाद वह देवरिया बाईपास स्थित एसबीआई के प्रशासनिक कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण करेंगे और गोरखनाथ मंदिर चले जाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 10 फरवरी की सुबह मुख्यमंत्री मंदिर में ही फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे से महाराणा प्रताप नर्सिंग कॉलेज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह और फिर दो बजे से महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ में आयोजित समावर्तन संस्कार समारोह में शामिल होंगे। वहीं से मुख्यमंत्री एयरपोर्ट जाएंगे और फिर लखनऊ रवाना हो जाएंगे। उनके आगमन का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है मगर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

जेपी नड्डा और सिद्धार्थनाथ सिंह भी आएंगे
गोरखपुर। महाराणा प्रताप नर्सिंग कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह और महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ में आयोजित समावर्तन संस्कार समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। दोनों मंत्री 10 फरवरी की सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन