फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पंचायत उपचुनाव की मतगणना पूरी, प्रधान के पुत्र ने पिता की सीट पर जमाया कब्जा

पंचायत उपचुनाव की मतगणना पूरी, प्रधान के पुत्र ने पिता की सीट पर जमाया कब्जा

Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव की मतगणना पूरी, प्रधान के पुत्र ने पिता की सीट पर जमाया कब्जा
रामानंद, सजरूनिशा व वीभा पांडेय प्रधान निर्वाचित
विज्ञापन

ग्राम विशुनपुुरा, बगहा व ग्राम थरौली बुजुर्ग के प्रधान पर उपचुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज टीम। जिले के पांच ब्लॉकों में प्रधान और बीडीसी सदस्य के रिक्त तीन-तीन सीटों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया मतगणना के साथ ही पूरी हो गई। मंगलवार को मतगणना संपन्न हुई। जिसमें ग्राम विशुनपुरा में रामानंद, ग्राम बगहा में सजरूनिशा तथा ग्राम थरौली बुजुर्ग में वीभा पांडेय को प्रधान निर्वाचित किया गया।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के गांव विशुनपुरा में प्रधान व डिगही में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ। ग्राम पंचायत विशुनपुरा के प्रधान पद पर रामानन्द ने सर्वाधिक 288 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी परसन को 111 मतों से पराजित किया। परसन को कुल 177 वोट मिले। यहां कुल 473 मत पड़े थे, जिसमें 8 मत को अवैध घोषित हो गए।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम बगहा में प्रधान पद पर सजरूनिशा ने सर्वाधिक 532 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 77 मतों से पराजित। सजरूनिशा को 532 वोट मिले। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी बबिता को 455 मत मिले। यहां 66 मत अवैध घोषित किए गए। यह जानकारी आरओ संतोष कुमार शुक्ल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरंदरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत थरौली बुजुर्ग में प्रधान पद पर हुुए उपचुनाव में वीभा पांडेय सर्वाधिक 639 वोट पाकर विजयी निर्वाचित हुईं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मुमताज को 134 मतों से पराजित किया। मुमताज को कुल 505 वोट मिले, जबकि 16 वोट अवैध घोषित किए गए। यहां पर कुल 1160 मत पड़े थे।
उधर, जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त तीन पदों पर भी उपचुनाव हुआ। इन सीटों पर गिलासी देवी, हरेंद्र तथा अर्जुन निर्वाचित घोषित किए गए। इनमें से गिलासी देवी गनेशपुर की, अर्जुन नंदना से व हरेंद्र डिहगी से बीडीसी सदस्य चुने गए।

निर्वाचन कार्यालय के धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि फरेंदा ब्लॉक के ग्राम गनेशपुर में बीडीसी सदस्य पद पद पर गिलासी देवी निर्वाचित हुईं। इन्हें कुल 282 मत मिले जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी असरावती को 203 तथा सुभागी को 198 वोट मिले। इसी प्रकार परतावल ब्लॉक के नंदना व महुअवा महुई संयुक्त गांव के बीडीसी सदस्य पद पर अर्जुन निर्वाचित हुए। अर्जुन को 343 वोट मिले। इनके प्रतिद्वंदी शंभू को 149 तथा गोरख प्रसाद को 143 मत मिले। इसी प्रकार निचलौल क्षेत्र के ग्राम डिगही के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में हरेन्द्र गुप्ता निर्वाचित घोषित किए गए। हरेंद्र ने अपने प्रतिद्वंदी रामनेवास को 27 मतों से पराजित किया। कुल 859 मत पड़े। जिसमें 14 मत अवैध घोषित हो गए। यहां हरेंद्र को 353, रामनेवास को 326 तथा श्रवण को 166 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed