{"_id":"5cd5c7d5bdec22073073d708","slug":"71557514197-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे स्टेशनों पर एजेंट देंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे स्टेशनों पर एजेंट देंगे टिकट
Sat, 11 May 2019 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में 37 छोटे स्टेशनों पर अब एजेंट टिकट देंगे। यहां 96 जेटीबीएस (जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक) एजेंट के रूप में नियुक्त होंगे। इसमें गोरखपुर बस्ती मंडल के 13 स्टेशन शामिल हैं। जेटीबीएस की नियुक्ति से स्टेशन मास्टर पर टिकट बिक्री का भार कम होगा। ट्रेनों के संचालन में उन्हें आसानी होगी।
रेलवे जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक को प्रत्येक टिकट बेचने पर कमीशन देगा। स्टेशन के पांच सौ मीटर के दायरे में इन्हें काउंटर खोलना होगा। चयनित स्टेशनों पर जनरल श्रेणी के टिकट की बिक्री ज्यादा है। इन स्टेशनों पर पैसेंजर ट्रेनें भी ज्यादा चलती हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए रेल प्रशासन ने निविदा निकाली है। एजेंट बनने के लिए 13 मई से 12 जून के बीच आवेदन फार्म मंडल कार्यालय पर जमा करना होेगा।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
रेलवे जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक को प्रत्येक टिकट बेचने पर कमीशन देगा। स्टेशन के पांच सौ मीटर के दायरे में इन्हें काउंटर खोलना होगा। चयनित स्टेशनों पर जनरल श्रेणी के टिकट की बिक्री ज्यादा है। इन स्टेशनों पर पैसेंजर ट्रेनें भी ज्यादा चलती हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए रेल प्रशासन ने निविदा निकाली है। एजेंट बनने के लिए 13 मई से 12 जून के बीच आवेदन फार्म मंडल कार्यालय पर जमा करना होेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर-बस्ती मंडल के चयनित स्टेशन
देवरिया सदर, सलेमपुर, भटनी, मैरवा, कप्तानगंज, भाटपाररानी, चौरीचौरा, घुघली, लाररोड, खड्डा, पिपराइच, पड़रौना, सिसवा बाजारनोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।