{"_id":"5cb0e546bdec2214666d9220","slug":"71555096902-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"102 केंद्रों पर 57,727 अभ्यर्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
102 केंद्रों पर 57,727 अभ्यर्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा
Sat, 13 Apr 2019 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 अप्रैल को 102 केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा में 57,725 शामिल होंगे। निगरानी के लिए छह जोनल अधिकारी लगाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक तैनात होंगे। प्रशासन की ओर से भी परीक्षा की निगरानी के लिए 59 पर्यवेक्षक तैनात किया जाएंगेे। प्रवेश परीक्षा में गोरखपुर के अलावा बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर व फैजाबाद के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
यह जानकारी नोडल अफसर प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन करा रहे रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रदेश में गोरखपुर, लखनऊ, आगरा और प्रयागराज विश्वविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया है। प्रदेश में कुल 6.09 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे और इसके लिए 1216 केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा केंद्र पर आधे घंटे पहले पहुंचे
प्रति कुलपति प्रो. एसके दीक्षित ने कहा कि परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर आधे घंटे पहले पहुंच जाएं। परीक्षा सुबह नौ से 10 और दोपहर दो से पांच बजे तक दो पालियों में होगी। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले तक ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थी शहर में डेढ़ घंटे पहले आएं ताकि परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंच सकें। परीक्षा केंद्र 30 किमी दूरी तक बनाए गए हैं।
विज्ञापन