फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पहले पेज पर अमित शाह-योगी

पहले पेज पर अमित शाह-योगी

Sat, 09 Feb 2019 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
पहले पेज पर अमित शाह-योगी
बुआ-भतीजा और राहुल बाबा बताएं राम मंदिर पर स्टैंड : अमित शाह
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों में भरा जोश, कहा मंदिर बनाने को कटिबद्ध है पार्टी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जय श्रीराम बोल रहे थे तब मैं आपके चेहरे के भाव देख रहा था। मुझे लगा कि कार्यकर्ता राम मंदिर पर भाजपा का स्टैंड जानना चाहते हैं तो मैं आपको बता दूं कि उसी जगह पर जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण कराने के लिए भाजपा कटिबद्ध है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जिला जेल ग्राउंड में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में इतना कहते ही पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
उन्होंने राम मंदिर केस से जुड़े एक लाख से ज्यादा दस्तावेज का शीघ्र अनुवाद कराने पर प्रदेश सरकार को सराहा। साथ ही आरोप लगाया कि विपक्षी दल राम मंदिर मामले को कोर्ट में लटकाना चाहते हैं। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में राम जन्मभूमि न्यास की 42 एकड़ जमीन अधिगृहीत की थी। न्यास ने प्रधानमंत्री से जब अपील की तो हमने सप्ताह भर में अपने पैसों से यह जमीन खरीदकर न्यास को लौटा दी। हम चाहते हैं कि बुआ-भतीजा और राहुल बाबा राम मंदिर मामले में अपना स्टैंड साफ करें। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के राज में प्रदेश के लोग मच्छर और माफिया से परेशान थे। योगी सरकार में वे माफिया गायब हो गए। सफाई अभियान से मच्छर के चलते होने वाली दिमाग की बीमारी भी तेजी से कम हुई है।
विज्ञापन


सपा-बसपा और कांग्रेस ने घोला जातीय विष: योगी
सीएम ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आरक्षण का लाभ न दिए जाने पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस ने जाति के आधार पर समाज को बांटा। उन्होंने जातीय विष घोलकर देश को कमजोर किया।
जिला जेल ग्राउंड में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस ने स्वार्थ के लिए ऐसा किया। ये पार्टियां जनता को उसका हक दिलाने के प्रति ईमानदार नहीं हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का उदाहरण देते हुए सपा-बसपा और कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाया और कहा कि सरकार के अनुुदान से चलने वाली इस संस्था में संसद से स्वीकृत आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाता। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दलित और पिछड़ों को न तो एडमिशन दिया जाता है न ही उन्हें नौकरी मिलती है। उन्होंने वनटांगिया गांवों को राजस्व गांव का दर्जा दिलाकर उन्हें मूलभूत सुविधाएं और वोट का हक दिलाने का जिक्र कर सरकार की ओर से अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। बजट में रसोइया, चौकीदार और पीआरडी जवानों के मानदेय बढ़ाने की जानकारी देकर जन हितैषी कार्य बताए। कन्या सुमंगला योजना से प्रदेश की हर बेटी का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने की जानकारी देकर सीएम ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर मतदाताओं तक जाने की अपील की। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश की सभी सीटें जीतने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed