{"_id":"5c59e769bdec224a3d3fdf32","slug":"71549395817-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जिलों के 246 केंद्रों पर होगी विश्वविद्यालयीय परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जिलों के 246 केंद्रों पर होगी विश्वविद्यालयीय परीक्षा
Wed, 06 Feb 2019 01:13 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला ब्यूूूराे
अमर उजाला ब्यूूूराे
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध 15 महाविद्यालय इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। सामूहिक नकल के आरोपी इन महाविद्यालयों का नाम मंगलवार को परीक्षा समिति की बैठक के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची में शामिल नहीं किया गया। सूची में कुल 246 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं, पेपर लीक मामले में एसटीएफ जांच के मद्देनजर कुशीनगर के बुद्ध पीजी कॉलेज में गोरखपुर यूनिवर्सिटी की ओर से नामित दो पर्यवेक्षक परीक्षा कराएंगे।
कुलपति प्रो. वीके सिंह की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में बुद्ध पीजी कालेज को परीक्षा केंद्र बरकरार रखने लेकिन केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष को परीक्षा की प्रक्रिया से विरत रखने का फैसला लिया गया। अब यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से नामित दो पर्यवेक्षक इस केंद्र की निगरानी करेंगे। इसी क्रम में देवरिया के एसडी पीजी कॉलेज मठलार में भी यूनिवर्सिटी से एक पर्यवेक्षक परीक्षा कराने जाएगा। परीक्षा समिति ने विधि भाग तीन षष्ठम सेमेस्टर वर्ष-2019 की परीक्षा के पहले पंचम सेमेस्टर वर्ष-2019 भूतपूर्व/बैकपेपर/अंकसुधार की विशेष परीक्षा कराने का फैसला लिया।