{"_id":"5c1fd646bdec2257022f9021","slug":"71545590342-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस प्रथम जिले का सबसे स्वच्छ वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइंस प्रथम जिले का सबसे स्वच्छ वार्ड
Mon, 24 Dec 2018 12:09 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। वार्ड संख्या 69 सिविल लाइंस प्रथम को शहर का सबसे स्वच्छ वार्ड चुना गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण के पहले इस बार स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता हुई। उसमें इस वार्ड को यह उपलब्धि हासिल हुई। वहीं वार्ड संख्या 23 अधिकारीबाग को दूसरा और वार्ड संख्या 21 बेतियाहाता को तीसरा स्थान मिला है।
रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ अनुज सिंह ने इन वार्डों के पार्षदों और वार्ड समितियों के सदस्यों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों की जागरूकता की वजह से शहर में सफाई हुई है। इस पुरस्कार से अन्य वार्डों में और बेहतर काम करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान सिविल लाइंस प्रथम के पार्षद अजय राय, अधियारीबाग के पार्षद रमेश यादव, बेतियाहाता पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों के पार्षद और वार्ड समितियों के सदस्य मौजूद रहे।

वाराणसी के अपर नगर आयुक्त ने की थी जांच
वाराणसी के अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने बीते दिनों शहर के विभिन्न वार्डों की जांच की थी। उनकी गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर रविवार को शहर के सभी 70 वार्डों की ओर से हासिल अंकों के आधार पर लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन