{"_id":"5aaffa434f1c1bb1758b645c","slug":"71521482307-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 बाइक बरामद, तीन लिफ्टर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 बाइक बरामद, तीन लिफ्टर गिरफ्तार
siddharthnagar
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से घटना का खुलासा किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। स्वाट टीम और डुमरियागंज पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की देर शाम हल्लौर पुलिया के पास तीन लोगों को पकड़कर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है। इन लोगों के पास से चोरी की 12 बाइक बरामद की गई। ये लोग चोरी के वाहनों को नेपाल भेजते थे।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया था। सूचना के आधार पर सर्विलांस सेल के प्रभारी आलोक श्रीवास्तव, स्वाट प्रभारी सौदागर राय व एसओ डुमरियागंज राजेंद्र बहादुर सिंह ने क्षेत्र के हल्लौर पुलिया के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बसडिलिया नहर की ओर से दो बाइक पर तीन लोग आते दिखे।
पास पहुंचने के बाद पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया। इनके पास बाइक के कागजात भी नहीं थे। पूछताछ में बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार की। तीनों को जेल भेज दिया गया। टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
डुुमरियागंज के हैं तीनों आरोपी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अकबर अली निवासी हल्लौर, नसीम उर्फ वसीम निवासी रसूलपुर स्थाई निवास बडवापरसा, शकील चौधरी निवासी टिकरिया थाना डुमरियागंज के रूप में की गई। एसपी ने बताया कि अकबर अली गैराज चलाता है। उसी की निशानदेही पर गैराज से 10 अन्य बाइक बरामद की गई। इसके अलावा बाइक का कलपुर्जे भी बरामद किए गए। चोरी के बाद गैराज में ही कलपुर्जे बदलकर बेचते थे।