फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अपना दल ने किया प्रदर्शन

अपना दल ने किया प्रदर्शन

Wed, 27 Dec 2017 12:29 AM IST
basti
basti Updated Wed, 27 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
अपना दल ने किया प्रदर्शन
अपना दल के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती । गन्ना किसानों की समस्याओं के सवाल को लेकर मंगलवार को अपना दल ‘एस’ जिलाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।अपना दल अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने कहा कि पार्टी नेताओं ने गन्ना किसानों के साथ बभनान गन्ना समिति पर धरना दिया लेकिन हर्रैया उप जिलाधिकारी या उनका कोई प्रतिनिधि ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा। कहा कि लोकतंत्र में अफसरशाही की यह मानसिकता दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी उपाध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कहा कि इस प्रकरण को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल तक ले जाया जायेगा। मुख्यमंत्री को भेजे 8 सूत्री ज्ञापन में बभनान चीनी मिल द्वारा सभी प्रजातियों के गन्ने की खरीदारी किये जाने, समान पर्ची, समान कालम की व्यवस्था किये जाने, क्रय केन्द्रों पर ढुलाई की समुचित व्यवस्था कराये जाने, गन्ना बीज के नाम से किसानों के खातों से कटौती बंद कराये जाने, चीनी मिल के प्रदूषित जल की मानक के अनुरूप व्यवस्था कराये जाने, चीनी मिल में प्रदूषणरोधी यंत्र लगवाये जाने आदि की मांग शामिल है। इस मौके पर अरविन्द सिंह पटेल, रामनयन पटेल, झिनकान चौधरी, अभिमन्यु पटेल, रमेश चन्द्र गिरी, राम प्रकाश पटेल, रमेश भारती, राजमणि पटेल, प्रमोद आर्या, आत्माराम पटेल, राकेश पटेल, देवा द्विवेदी, राकेश वर्मा, ओम नरायन पाण्डेय, सूर्य कुमार वर्मा, अब्बासअली, राहुल पटेल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed