फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The city has transformed into a 'Devi Darbar' (a divine court of the Goddess) crowds of devotees are thronging in as evening approaches.

Basti News: देवी दरबार बन गया शहर... शाम को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Thu, 22 Oct 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The city has transformed into a 'Devi Darbar' (a divine court of the Goddess) crowds of devotees are thronging in as evening approaches.
भगवत मार्केट के पास स्थापित दुर्गा व देवी काली की प्रतिमा संवाद - फोटो : File Photo
बस्ती। पूर्वांचल में प्रसिद्ध बस्ती शहर का दुर्गा पूजा समारोह अब भव्यता को छूने लगा है। शहरवासियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र और पड़ोसी जनपदों के भी श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे हैं। शाम के पहर पांच बजे के बाद मेला चटख हो जा रहा है। समूचे शहर में अचानक भीड़ बढ़ जा रही है। देवी प्रतिमाओं के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चल रहे हैं। पंडालों में दर्शन पूजन के लिए भीड़ उमड़ रही है। देर रात तक यह सिलसिला बना हुआ है।
विज्ञापन



प्रशासन का अनुमान है कि अगले एक-दो दिन में भीड़ और बढ़ेगी। अभी एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए निकल रहे हैं। गांधीनगर में कंपनीबाग से पक्के तक ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। इसीलिए इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बिल्कुल प्रतिबंधित कर दी गई है। कंपनीबाग से जीआईसी स्कूल तक पैदल जोन बना दिया गया है। यहां एक पंडाल से दूसरे पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद अस्पताल चौराहा पर नंदानाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। पांडेय बाजार, मंगल बाजार क्षेत्र में भी श्रद्धालु पैदल देवी प्रतिमाओं का दर्शन कर रहे हैं। लोग परिवार के साथ निकल रहे हैं। पंडाल में पूजा अर्चना हो रही है और बाजार तथा सड़क पर मेले का लुत्फ उठाया जा रहा है। समूचा शहर देवी दरबार के रूप में सज चुका है। शाम ढलने के बाद बाजार, चौक, प्रमुख मार्ग सभी देवी पंडालों की रोशनी से जगमग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडाल में पहुंचने के बाद हर कोई मां दुर्गा की दिव्य प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर श्रद्धा सबूरी अर्पित कर रहा है। इस दौरान पंडालों में देवी भजनों की बौछार हो रही है। जगह-जगह देवी के जयकारे भी गूंज रहे हैं। जिससे माहौल देवी मय बना हुआ है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी हो रही है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में महिला एवं पुरुष जवान सिविल ड्रेस में तैनात किए गए हैं।



बाहर से आए कारोबारी, सज गईं दुकानें



शहर के फुटपाथ पर विभिन्न तरह की दुकानें सज गई हैं। पूरा शहर मेले में तब्दील हो गया है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के कारोबारी भी यहां दस्तक दिए हैं। फास्ट फूड, मिठाई, जलेबी, शृंगार आदि की दुकानें लाइन से सजी हुई हैं। गांधीनगर मार्ग, कंपनीबाग से फब्बारा मार्ग, रौता चौराहा, रोडवेज, अस्पताल चौराहा, मंगल बाजार, करूआ बाबा चौक आदि स्थानों पर फुटपाथ पर दुकानों की भरमार हो गई है। दुर्गा पूजा मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालु दर्शन पूजन के बाद इन दुकानों पर खरीदारी भी करते नजर आ रहे हैं।




लोड बढ़ते ही गुल हो जा रही बिजली



शाम ढलने के बाद दुर्गा पंडालों में विद्युत की खपत बढ़ जा रही है। लोड बढ़ने के दौरान बिजली गुल हो जा रही है। जगह-जगह लोकल फाल्ट की समस्या आ रही है। गांधीनगर क्षेत्र और मालवीय मार्ग पर अक्सर बिजली गुल हो जा रही है। मेला क्षेत्र में अचानक अंधेरा हो जा रहा है। आयोजन समितियों को जनरेटर चलाना पड़ रहा है। बुधवार को शहर में शाम पांच बजे के बाद कई बार बिजली गुल हुई। विद्युत निगम की मरम्मत टीम लोकल फाल्ट ठीक करने के लिए इधर-उधर दौड़ लगाती रही।

भगवत मार्केट के पास स्थापित दुर्गा व देवी काली की प्रतिमा संवाद

भगवत मार्केट के पास स्थापित दुर्गा व देवी काली की प्रतिमा संवाद- फोटो : File Photo

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed