फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bidding farewell to Goddess Durga immersion procession taken out with music and fanfare.

Basti News: मां दुर्गा को दी विदाई...गाजे-बाजे के साथ निकाला विसर्जन जुलूस

Thu, 22 Oct 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Bidding farewell to Goddess Durga immersion procession taken out with music and fanfare.
कलवारी क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाती हुई - फोटो : File Photo
बस्ती। दशहरा के दिन मंगलवार को ग्रामीण अंचल की देवी प्रतिमाओं का अटूट श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया। मां दुर्गा की विदाई में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गांव और कस्बों में गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

रास्ते भर अबीर-गुलाल उड़ाने के साथ देवी भजनों की बौछार की गई। युवा नाचते-झूमते मूर्तियों के साथ आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान समूचा माहौल देवीमय रहा। पुलिस के अनुसार ग्रामीण अंचल में 1961 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसमें कुछ प्रतिमाएं बुधवार को विसर्जित की गई हैं।
विज्ञापन

सोनहा एवं भानुपर क्षेत्र की देवी प्रतिमाओं को शिवाघाट और बैड़वा पुल के पास विसर्जित किया गया। शाम ढलने के बाद विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। नम आंखों से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को विदाई दी। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना, एसपी ओमवीर सिंह समेत जिले के आला अफसर विसर्जन स्थलों का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने बैड़वा पुल और पड़िया खास विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। बस्ती-बांसी मार्ग, बस्ती-डुमरियागंज मार्ग समेत विभिन्न जगहों पर निकाली गई विसर्जन यात्रा में जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रही। कुछ जगहों पर मंगलवार होने के नाते बुधवार को प्रतिमाएं विसर्जित की गईं।
छावनी संवाद के अनुसार दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। देवी भक्त डीजे के धुनों एवं गाजे-बाजे के साथ माता का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। छावनी बाजार, सेवरा, कुंवागांव, प्रतापपुर, बभनगांवा, प्रतापगढ़, जितियापुर, अकला, सिटकहा, पैकोलिया गुंडाकुंवर आदि गांवों के मूर्तियों का विसर्जन घाघरा नदी के तट पर माझिलगांव के पास ठोकर नंबर दस पर हुआ। इस स्थल पर भव्य मेला भी देर शाम तक लगा रहा। रामरेखा नदी, काशीपुर में भी मूर्तियों का विसर्जन हुआ है।

बभनान संवाद के अनुसार दुर्गा पूजा समारोह का समापन मंगलवार को हुआ। कस्बे में 12 से 15 दुर्गा प्रतिमाएं विसुही नदी में विसर्जित की गईं। विजय नगर चौराहा, बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर, सुर्ती हट्टा, डाकघर, हर जानीपुर में स्थापित प्रतिमाओं को एक साथ जुलूस में निकाला गया। रामलीला मैदान में स्थापित डोली वाली मां की प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने नौ किमी तक कंधे से ले जाकर विसर्जित किया गया।

कलवारी क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाती हुई

कलवारी क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाती हुई- फोटो : File Photo

कलवारी क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाती हुई

कलवारी क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाती हुई- फोटो : File Photo

कलवारी क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाती हुई

कलवारी क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाती हुई- फोटो : File Photo

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed