फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सराफा बाजार को दिवाली का शगुन

सराफा बाजार को दिवाली का शगुन

Sun, 15 Oct 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 15 Oct 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
सराफा बाजार को दिवाली का शगुन
ज्वेलरी खरीदते लोग। - फोटो : Amar Ujala
सरकार ने दिवाली से पहले सराफा बाजार को ‘शगुन’ दिया है। 50 हजार या उससे ज्यादा के आभूषणों की खरीद पर आधार और पैनकार्ड देने की बाध्यता को हटाकर दो लाख या उससे ज्यादा कर दिया गया है। सरकार के इस कदम की तारीफ कर रहे सर्राफों का मानना है कि ये दिवाली उनके लिए खास होगी।
विज्ञापन


आभूषण कारोबारी अनूप सर्राफ का कहना है कि इस दिवाली से बहुत उम्मीदें हैं। आभूषण की खरीद में ग्राहक के आधार और पैन कार्ड देने की अनिवार्यता की सीमा दो लाख या उससे ज्यादा करके सरकार ने कारोबारियों के साथ ग्राहकों का भी उत्साह बढ़ा दिया है। इस बार कई खास चीजें ग्राहकों के लिए मंगाई हैं। उत्कर्ष सर्राफ भी मान रहे हैं कि इस बार मार्केट अच्छा जाएगा। कहा कि बाढ़ के चलते लोग शॉपिंग नहीं कर सके थे। उनके लिए त्योहार खरीदारी के लिए मुफीद होगा। सरकार ने 50 हजार की लिमिट हटाकर सराफा कारोबार को बड़ा तोहफा दिया है। अरुण सर्राफ ने बताया कि सोने के हल्के जेवर और चांदी की मूर्तियां काफी बिक रही हैं। मूर्तियां और जेवर लोग बुक करा रहे हैं। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद बाजार खुला रहेगा। उम्मीद है कि पिछले साल से ज्यादा खरीददारी होगी। मुस्लिम भाई भी दिवाली पर खरीदारी को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। धनतेरस सराफा कारोबार को अच्छा ग्रोथ देकर जाएगा।
विज्ञापन


इयर रिंग्स और नेकलेस की खूब मांग
इयर रिंग्स और नेकलेस की बाजार में डिमांड ज्यादा है। उत्कर्ष सर्राफ ने बताया कि ज्यादा डिमांड देखते हुए इयर रिंग्स और नेकलेस की व्यापक रेंज मंगाई है। 25 हजार की हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी की खरीद पर चार हजार रुपये मूल्य की चांदी की ज्वेलरी मुफ्त दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर आय वर्ग के लिए सोने-चांदी के सिक्के
सराफा कारोबारी पुष्पदंत जैन ने बताया कि धनतेरस पर ज्यादातर लोग सिक्के खरीदते हैं। दो से 50 ग्राम वजन के चांदी के सिक्के मंगाए हैं। गोल्ड में आधा ग्राम से 10 ग्राम तक का सिक्का लेते हैं। सोने में चार से आठ ग्राम वाली गिन्नी भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

हीरा भी सबकी पहुंच में
सराफा कारोबारी धनतेरस के मौके पर हीरे की चमक से भी ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश में हैं। डायमंड आभूषण में कील 1800 रुपये से शुरू हो रही है। पांच हजार रुपये की हीरे की अगूंठी और ढाई हजार रुपये का लॉकेट भी सराफा बाजार की रौनक बढ़ा रहा है।

लुभा रहा चांदी का फर्नीचर
ग्राहकों के लिए आभूषण बाजार में वेरायटी भी खूब है। साउथ इंडियन, मराठी, बंगाली और राजस्थानी ज्वेलरी गोरखपुरवासियों को पसंद आ रही है। एक ज्वेलरी शॉप पर चांदी का फर्नीचर ग्राहकों को लुभा रहा है। वर्साचे के गिफ्ट आइटम का कलेक्शन त्योहार पर बाजार में मौजूद है।


लगन की खरीददारी भी होगी
सराफा कारोबारी अनूप सर्राफ ने कहा कि बाढ़ के चलते इधर बाजार ठंडा था। त्योहार के बाद लगन भी शुरू हो रहा है। इसलिए लगन की भी भरपूर खरीददारी धनतेरस पर होने की उम्मीद है। आशा है कि पिछले साल से इस बार सराफा कारोबार 15 से 20 फीसदी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed