{"_id":"59dbd9494f1c1b6f548b69ed","slug":"71507580233-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11-12 को हो सकती है बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11-12 को हो सकती है बूंदाबांदी
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से आने वाले दो तीन दिनों में गोरखपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं पिछले कुछ दिनों से आर्द्रता काफी ज्यादा होने की वजह से उमस बढ़ गई है।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से सोमवार को पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा और आंशिक बिहार में बारिश हुई। इसका असर 11 और 12 अक्टूबर को गोरखपुर एवं आसपास के क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। वहीं आर्र्दता काफी ज्यादा रहने और पूरब की ओर से मात्र आठ किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने से उमस बढ़ी हुई है। ऐसे में बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। हालांकि जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली होते हुए कानपुर तक मानसून खत्म हो चुका है।