{"_id":"599c71b24f1c1b81028b4623","slug":"71503424946-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लर्क और पार्षद का विवाद गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लर्क और पार्षद का विवाद गहराया
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां। नगर पालिका के पार्षद और क्लर्क में सोमवार को हुआ विवाद मंगलवार को गहरा गया। पुलिस से मारपीट की शिकायत सूूचना पर पार्षद भड़क गए। पार्षद और उनके समर्थकों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जनता चौक पर प्रदर्शन किया और थाने तक जुलूस निकाला।
गांधीनगर के पार्षद राहुल नगर निवासी आशिक कुरैशी उर्फ झुल्लुर सोमवार को नगर के किसी व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने नगर पालिका कार्यालय गए थे। वहां पर मौजूद क्लर्क रमेश कुमार के पास प्रमाण पत्र बनाने को लेकर विवाद हो गया। देर शाम रमेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर पार्षद पर मारपीट और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पार्षद आशिक कुरैशी एक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आए थे। जांच में फर्जी पाए जाने पर प्रमाण पत्र बनाने से मना कर दिया। इससे पार्षद भड़क गए और अपशब्दों का प्रयोग कर उसके साथ मारपीट की। मंगलवार की सुबह पार्षद झुल्लुर कुरैशी को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने समर्थकों के साथ जनता चौक पर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। थाने में क्लर्क रमेश कुमार व आधा दर्जन कर्मचारियों पर मारपीट एवं जानमाल की धमकी देने की तहरीर दी। तहरीर में सभासद का कहना था कि वह नगर पालिका में एक व्यक्ति का प्रमाण पत्र बनवाने गये थे। प्रमाण पत्र के एवज में बाबू रमेश कुमार पैसे की मांग कर रहा था। विरोध करने पर आधा दर्जन अन्य कर्मचारियों के साथ उसने मारपीट की और जानमाल की धमकी दी। वहीं मंगलवार को थाने पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर नगर पालिका ईओ वीरेंद्र कुमार राव कर्मचारियों के साथ पहुंच गए। एसओ श्रीधर पाठक ने दोनों पक्षों की बातें सुनी। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।