{"_id":"599c4fc14f1c1b4b0a8b468f","slug":"71503416257-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश ने आधे शहर को भिगोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश ने आधे शहर को भिगोया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 22 Aug 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इसे देखकर लगा जैसे बाढ़ आ गई हो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां राप्ती के जलस्तर से शहर के लोगों की धड़कनें घट-बढ़ रही हैं, वहीं मंगलवार दोपहर में हुई झमाझम बारिश ने शहर के लोगों के होश उड़ा दिए। हालांकि बारिश का यह नजारा आधे शहर में ही देखा गया, लेकिन करीब दो घंटे तक हुई इस बारिश से शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। इसे देखकर एकबारगी लगा कि शहर में बाढ़ आ गई हो।
मंगलवार को गोलघर, गीताप्रेस, रेती रोड, बक्शीपुर, जुबिली रोड, नक्खास, लालडिग्गी पार्क, साहबगंज, धर्मशाला, सूरजकुंड, तिवारीपुर समेत गोलघर के लालडिग्गी, मेडिकल कॉलेज, मोहद्दीपुर आदि इलाके में झमाझम बारिश हुई। वहीं नौसड़, रुस्तमपुर, चिल्मापुर समेत हाइवे के दक्षिण की तरफ बिलकुल सूखा पड़ा रहा। जिन-जिन इलाकों में बारिश हुई, वहां घुटनों तक पानी इकट्ठा हो गया। नालों की बेहतर ढंग से सफाई न हो पाने से पानी की निकासी में भी करीब पांच से छह घंटे लग गए। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बुधवार को भी शहर के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।