{"_id":"5c5dbb49bdec2209fa31e20b","slug":"61549646665-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख से तड़प रहे थे पशु, छुट्टा छोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख से तड़प रहे थे पशु, छुट्टा छोड़ दिया
Fri, 08 Feb 2019 10:54 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
लोटन क्षेत्र के अभयपुर की गोशाला से निकलते पशु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन। अस्थाई गोशाला में चारे की व्यवस्था नहीं थी। पुआल खरीद छुट्टा पशुओं को खिलाया जा रहा था। भूख से तड़पते पशुओं को प्रधान नहीं देख पाए, इस कारण उन्होंने सभी 50 पशुओं को छुट्टा छोड़ दिया। यह हकीकत है लोटन ब्लॉक की अभयपुर ग्राम पंचायत में बनी अस्थाई गोशाला की।
दरअसल, क्षेत्र में लोगों को छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने के लिए शासन के निर्देश पर करीब 15 दिन पूर्व अस्थाई गोशाला का निर्माण अभयपुर में किया गया। लेकिन, गोशाला में रखे पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था नहीं की गई। न ही प्रधान को इस मद में कोई रकम मिली। प्रधान सूर्य प्रकाश ने बताया कि गोशाला के मद में कोई रकम नहीं मिली। गोशाला खोले जाने के बाद वे खुद ही पुआल खरीद कर पशुओं को खिला रहे थे। बावजूद इसके जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। चारे की व्यवस्था न हो पाने और बरसात में सुरक्षित स्थान न होने के कारण उन्होंने शुक्रवार को सभी पशुओं को छोड़ दिया गया। बीडीओ लोटन महावीर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो यह गंभीर मामला है। मामले की जांच कराई जाएगी।
एसडीएम सदर उमेश चंद्र निगम ने बताया कि प्रधान की ओर से गोशाला से गाय छोड़े जाने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा किया गया है तो यह गलत है। प्रशासन की ओर से पशुओं के लिए चारे का इंतजाम किया गया है। किसी भी गोशाला में चारे की कमी नहीं है। साथ ही पशुओं की देेखरेख के लिए आदमी भी लगाए गए है।