{"_id":"5b830a1442c792464d1bb6eb","slug":"61535314452-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नेह के पर्व पर बहनों को सीएम का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नेह के पर्व पर बहनों को सीएम का तोहफा
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने बस रवाना किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रक्षाबंधन पर दो विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें एक एसी और एक साधारण बस थी। पर्व पर प्रदेश में महिलाओं को बसों नि:शुल्क यात्रा की छूट दी गई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। कहा कि आज की उपभोक्तावादी संस्कृति में स्नेह पर्वों का महत्व और बढ़ जाता है। प्रदेश सरकार ने इसे देखते हुए हर बहन के लिए नि:शुल्क यात्रा की व्यवस्था की, जिससे कोई भी बहन अपने भाई के पास आराम से पहुंच सके। परिवहन निगम की सभी बसों में यह सुविधा 24 घंटे के लिए दी गई है।
उन्होंने कहा कि पर्व की मान्यता और परंपरा का ख्याल रखना सभी की जिम्मेदारी है। जिन बसों को मंदिर से रवाना किया गया। इसमें एक देवरिया तथा दूसरी सोनौली की थी। परिवहन विभाग के विशेष सचिव वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि 24 घंटे तक पूरे प्रदेश में महिलाएं चाहे जिस बस से यात्रा करें उनसे किराया नहीं लिया जाएगा, जबकि उनके साथ सफर करने वाले पुरुष और बच्चों का किराया लिया जाएगा। यह सौगात सीएम के सौजन्य से दी गई है।