{"_id":"5af748584f1c1be4408b4d05","slug":"61526155352-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा: योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 13 May 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। नेपाल के जनकपुर से चली बस से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत करने के बाद शनिवार की दोपहर अचानक गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कर्नाटक में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।
उन्होंने कहा की कर्नाटक में कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग किया। वोटरों को लुभाने के लिए उनके मंत्रियों तक ने रुपये बांटे । मगर जनता उनकी असलियत जान चुकी है । बीजेपी की लोक कल्याणकारी और जन कल्याणकारी नीतियों को जनता ने हाथों-हाथ लिया है। वहां की जनता का भाजपा को अपार समर्थन मिला है ।
उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कर्नाटक में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण शासन की योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल पाता था। जिस तरह से राजनीतिक विद्वेष की भावना के साथ वहां सरकार काम कर रही थी, उसकी कीमत कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली सरकार को चुकानी पड़ेगी। इसके पहले योगी ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ और ब्रह्मलीन अवेद्यनाथ का दर्शन-पूजन किया।