फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2010 के बाद हुई शिक्षक भर्तियों की होगी जांच

2010 के बाद हुई शिक्षक भर्तियों की होगी जांच

Sun, 16 Sep 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 16 Sep 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
2010 के बाद हुई शिक्षक भर्तियों की होगी जांच
गोरखपुर। शिक्षक नियुक्ति में लगातार सामने आ रहे फर्जीवाड़े से निपटने के लिए शासन ने 2010 के बाद से अब तक हुई शिक्षक नियुक्तियों की जांच कराने का फैसला लिया है। जांच प्रभावित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग से अधिकारियों की विशेष टीम गठित होगी। एक महीने के भीतर ही कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।
विज्ञापन


शासन का निर्देश मिलने के बाद से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों में खलबली मच गई है। जांच समिति के अध्यक्ष एडीएम सिटी होंगे। एडी बेसिक गोरखपुर-बस्ती मंडल समिति के सदस्य होंगे। जांच में फर्जी शिक्षकों की असलियत का पता लगाने के लिए समिति में पुलिस विभाग के प्रतिनिधि के रूप में एक डिप्टी एसपी को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


अन्य जिलों में भी प्रशासन और पुलिस के अधिकारी अलग-अलग होंगे, लेकिन शिक्षा विभाग की तरफ से एडी बेसिक को ही शामिल होने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। शिक्षकों की नियुक्ति स्वीकृत पदों से अधिक तो नहीं हुई है, यह जांच का महत्वपूर्ण बिंदु होगा। इसके साथ ही सभी शिक्षकों के प्रपत्रों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

467 शिक्षकों पर है शिक्षकों पर है आरोप

जिले के अलग-अलग विकास खंडों में तैनात 467 शिक्षकों पर फर्जी अंकपत्र के सहारे नौकरी करने का आरोप है। इन शिक्षकों ने पैन और इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भरने की भी गलत जानकारी दी है। बीएसए के मुताबिक जांच के दौरान 19 शिक्षकों के दस्तावेज गलत मिले हैं। इनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है। 13 शिक्षकों के नाम शासन को भेजे जा चुके हैं। जल्द ही छह और नाम भेजे जाएंगे। छह शिक्षकों को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।

इन शिक्षकों के खिलाफ चल रही कार्रवाई

महेश कुमार, धर्मेंद्र, श्रीराम, अशोक, हृदय नारायण सिंह, राम सुंदर, राजेश कुमार, शब्बीर, अजय कुमार सिंह, अमित श्रीवास्तव, अमृतेश कुमार, प्रमोद कुमार वर्मा, पंकज समेत छह और शिक्षक शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed