{"_id":"5a8db45e4f1c1b9b248b6520","slug":"61519236190-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष हत्याकांड की सीबीआई जांच हो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनीष हत्याकांड की सीबीआई जांच हो
siddharthnagar
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। छात्र मनीष शुक्ला हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग को मृतक के मामा ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। अगर जल्द सीबीआई जांच का आदेश नहीं हुआ तो हम लोग 27 फरवरी कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन पर बैठेंगे।
प्रार्थना पत्र में चिल्हिया थाना क्षेत्र के अलीदापुर गांव निवासी रवींद्र कुमार मिश्र ने कहा है कि उनका भांजा मनीष शुक्ला, शोहरतगढ़ पीजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह वहीं छात्रावास में रहता था। इसी दौरान संदिग्ध हाल में वह 21 जनवरी को लापता हो गया था। एक सप्ताह बाद बानगंगा बैराज में उसकी लाश मिली थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मनीष की मौत 25-26 जनवरी के बीच बताई गई है। रिपोर्ट की माने तो पहले अपहरण किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। इसमें पुलिस द्वारा लापरवाही बरती गई है। घटना को एक माह से अधिक का वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस हत्यारों को नहीं पकड़ पाई है।