{"_id":"5a68ba814f1c1bb1208b5295","slug":"61516812929-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोटे की दुकानों पर मिलेगा आयोडीनयुक्त नमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोटे की दुकानों पर मिलेगा आयोडीनयुक्त नमक
siddharthnagar/श्याम सुंदर त्रिपाठी
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
अब कोटे की दुकानों पर मिलेगा आयोडीनयुक्त नमक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। कुपोषण से प्रभावित जिलों को इससे मुक्ति दिलाने के लिए कोटे की दुकानों पर अब आयोडीन युक्त नमक मिलेगा। प्रदेश के दस जिलों में यह योजना लागू की गई है जहां कुपोषित महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है।
कुपोषण प्रभावित प्रदेश के दस जिलों में सिद्धार्थनगर भी है। जांच के दौरान इन जिलों की महिलाओं व बच्चों में आयोडीन व आयरन की कमी पाई गई है। कुपोषण खत्म करके स्वस्थ समाज बनाने के लिए सरकार ने आयरन व आयोडीन युक्त नमक कोटेदारों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की पहल की है। जिले को 7400 क्विंटल नमक आवंटित हो चुका है, जल्द ही कोटेदारों के माध्यम से वितरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस संबंध में डीएसओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि जिले के लिए नमक का आवंटन हो चुका है। आपूर्ति आने के बाद कोटेदारों के माध्यम से वितरण करवाया जाएगा।
कुपोषण से प्रभावित सूबे के 10 जिलों में बस्ती मंडल के सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर सहित फैजाबाद, मऊ, मेरठ, फर्रुखाबाद, मुरादाबाद, हमीरपुर, औरया, इटावा को चिह्नित किया गया है। अंत्योदय कार्डधारकों या पात्र गृहस्थी के उपभोक्ताओं को तीन यूनिट पर प्रति माह एक किलोग्राम नमक मिलेगा। परिवार के सदस्यों की संख्या इससे अधिक होने पर दो किलो या उससे अधिक नमक दिया जाएगा।
विज्ञापन
अंत्योदय कार्डधारकों को तीन रुपये किलो मिलेगा नमक
सरकार की ओर से नमक के मूल्य का निर्धारण कर दिया गया है। इसके अनुसार अंत्योदय कार्ड धारक को तीन रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाएगा जबकि पात्र गृहस्थी के उपभोक्ताओं को छह रुपये प्रति किलो की दर से नमक मिलेगा।