फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   छतीसगढ़ से पहुंची तीसरी साध्वी

छतीसगढ़ से पहुंची तीसरी साध्वी

Wed, 27 Dec 2017 12:23 AM IST
basti
basti Updated Wed, 27 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
छतीसगढ़ से पहुंची तीसरी साध्वी
बस्ती। संत कुटीर आश्रम मूड़घाट के सच्चिदानन्द उर्फ दयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली दो युवतियों के बाद तीसरी पीड़िता भी मंगलवार को सामने आई। छत्तीसगढ़ से बस्ती पहुंची पीड़िता से एसपी कार्यालय में महिला पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान साध्वी ने बाबा सच्चिदानन्द पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता ने एएसपी एनके सिंह से मिलकर प्रार्थना पत्र सौंपा। एएसपी ने जांच और कार्रवाई का निर्देश कोतवाली पुलिस को दिया है। इससे पहले 19 दिसंबर को दो युवतियाें ने बाबा और उनके शिष्यों पर आरोप लगाए थे। पीड़िता छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली है। उसने बताया बाबा 2009 में उसे लेकर बस्ती के संत कुटीर आश्रम आए थे। यहां करीब चार माह बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बाबा ने बिहार, दिल्ली, अंबाला और मुंबई स्थित आश्रमों पर भी प्रवचन व सेवा के नाम ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आश्रम की कुछ महिलाएं उसे मारापीटा करती थीं और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देती थीं। 19 दिसंबर को संत कुटीर आश्रम की पीड़ित दो साध्वियों के सामने आने की सूचना मिली तो वह बस्ती चली आई। आश्रम गई तो वहां ताला लटका मिला। फिर सेल्हरा लालगंज स्थित सत्यलोक आश्रम गई और दोनों पीड़िताओं से मुलाकात की। मंगलवार को वकील के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर बाबा सच्चिदानन्द पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसपर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


क्या है मामला
19 दिसंबर को एसपी कार्यालय पहुंची युवतियों के सनसनीखेज आरोप लगाए थे। छत्तीसगढ़ की रहने वाली पीड़ित युवतियों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि कई वर्षों से आश्रम में साध्वी के रूप में जुड़ी हैं। सेवा व प्रवचन के नाम पर उनका यौन शोषण किया गया। कोतवाली पुलिस ने आश्रम से जुड़े बाबा सच्चिदानन्द उर्फ दयानंद, परमचेतानंद, विश्वासनंद और ज्ञान वैराग्यानंद के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर किया था। इस साजिश में शामिल होने के आरोप में आश्रम से जुड़ी दो महिलाओं के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed